ब्लॉग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएँ
ब्लॉग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएँ

ब्लॉग के प्रारम्भ हुए ६ महिने पूर्ण हुए

१२.०६.२००७ को जलज.नेट (पूर्व में जलज.वर्डप्रैस.कॉम) के प्रारम्भ हुए ६ महिने पूर्ण हुए। कुछ सम्बंधित आंकडे

कुल प्रविष्टियाँ : 141
कुल Views : 28499

समय-चक्र :
12.12.2006 - ब्लॉग शुरू हुआ जलज.wordpress.com के नाम से
18.01.2007 - Google PR अपडेट . ब्लोग को पहली बार PR मिला , PR4
27.03.2007 - CSS पर आधारित डिज़ाइन, प्रिंटर मित्र (साइडबार या अन्य ग़ैर-जरुरी प्रिंट में नही आते है)
25.04.2007 - Google PR अपडेट . मुख्य पृष्ट PR4. एक अन्य पेज को PR5 मिला.
24.05.2007 - ब्लोग स्वयम के डोमेन नाम जलज.नेट पर अवतरित
12.06.2007 - वर्ष का दुसरा अर्ध प्रारम्भ .

टॉप १० प्रविष्टियाँ :


चर्चा में :

नारद - रखे सबकी खबर

हिंदी ब्लॉग प्रारम्भ करने के बाद सबसे पहले याद आये नारद । हिंदी में लिखे जाने वाले सैकड़ो चिट्ठो को संकलित करने वाला फीड aggregator। पंजीकरण के लिए पेज खोला तो पता चला एक डेढ़ महिने के लिए पंजीकरण बंद है... तो अब वही किया जाये जो नारद जी करते है- भ्रमण !

नारद अक्षरग्राम नेटवर्क का सहयोगी स्थल (सब-साईट) है। सभी सब साइट्स पर आपको कुछ नया मिलेगा। जहाँ अक्षरग्राम की मुख्य साईट वर्डप्रैस ब्लॉग है, नारद वर्डप्रैस पर आधारित customized ब्लॉग है जिसमे फीड aggregator plug-in का उपयोग किया गया है, सर्वज्ञ mediawiki पर आधारित विकी है। निरंतर iजुमला पर आधारित CMS है तो परिचर्चा PunBB पर आधारित फोरम है। अन्य सब-साईट बुनो कहानीनारद उवाच blogger पर आधारित ब्लॉग्स है ।

नारद पर मैंने कुछ खामियां पायी जो यहाँ लिख रहा हूँ :
- हर पोस्ट के आगे "हिट्स अब तक" में कोई अंक नही दिखायी देता है... मैं हिंदी के लिए "MS Arial Unicode" फॉण्ट का उपयोग करता हूँ ।
- सभी फीड्स को यथा समय डाउनलोड नही किया जाता। उदहारण - http://narad.akshargram.com/archives/author/harihar-jha पर उपलब्ध कवितायेँ http://hariharjhahindi.wordpress.com/ से कम है
- "नारद से जुडे" के नीचे दिए गए कड़ियाँ काम नही कर रही है।

अब हिंदी में

हाल ही में मैंने अपने ब्लॉग को स्वयं का डोमेन जलज.नेट प्रदान किया। नेट अर्थात जाल ! तो क्या मेरे जाल में एक ही धागा होगा ? बहुत समय से हिंदी में लिखने की इच्छा थी सो इस ब्लॉग के रुप में उसे साकार किया। इस ब्लॉग की डिज़ाइन भी मुख्य साईट से प्रेरित है।

ब्लॉगर पर आप क्या क्या कर सकते है इस साईट पर देख सकते है :
- हिंदी में टाइप कराने के लिए transliteration की सुविधा
- CSS आदि का उपयोग कर आप इसे किसी भी डिज़ाइन में ढाल सकते है
- यदि आपका स्वयं का डोमेन है तो आप अपने ब्लॉग को मुख्य डोमेन नाम से या सब-डोमेन के नाम से होस्ट कर सकते है।
- google Analytics की सुविधा का उपयोग कर ब्लॉग से सम्बंधित आंकडे प्राप्त कर सकते है।
- यदि आप अपना पोस्ट ईमेल से भेजना चाहते है तो वह भी कर सकते है .

तो अगले पोस्ट तक अलविदा