नारद - रखे सबकी खबर
हिंदी ब्लॉग प्रारम्भ करने के बाद सबसे पहले याद आये नारद । हिंदी में लिखे जाने वाले सैकड़ो चिट्ठो को संकलित करने वाला फीड aggregator। पंजीकरण के लिए पेज खोला तो पता चला एक डेढ़ महिने के लिए पंजीकरण बंद है... तो अब वही किया जाये जो नारद जी करते है- भ्रमण !
नारद अक्षरग्राम नेटवर्क का सहयोगी स्थल (सब-साईट) है। सभी सब साइट्स पर आपको कुछ नया मिलेगा। जहाँ अक्षरग्राम की मुख्य साईट वर्डप्रैस ब्लॉग है, नारद वर्डप्रैस पर आधारित customized ब्लॉग है जिसमे फीड aggregator plug-in का उपयोग किया गया है, सर्वज्ञ mediawiki पर आधारित विकी है। निरंतर iजुमला पर आधारित CMS है तो परिचर्चा PunBB पर आधारित फोरम है। अन्य सब-साईट बुनो कहानी व नारद उवाच blogger पर आधारित ब्लॉग्स है ।
नारद पर मैंने कुछ खामियां पायी जो यहाँ लिख रहा हूँ :
- हर पोस्ट के आगे "हिट्स अब तक" में कोई अंक नही दिखायी देता है... मैं हिंदी के लिए "MS Arial Unicode" फॉण्ट का उपयोग करता हूँ ।
- सभी फीड्स को यथा समय डाउनलोड नही किया जाता। उदहारण - http://narad.akshargram.com/archives/author/harihar-jha पर उपलब्ध कवितायेँ http://hariharjhahindi.wordpress.com/ से कम है
- "नारद से जुडे" के नीचे दिए गए कड़ियाँ काम नही कर रही है।